दुर्ग : न्यूज़ 36 : कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा संतोषी मंदिर के पास सोनकर परिवार मे दुखद घटना हो गई है। जहां पर करंट लगने से ससुर और बहू दोनों की मौत हो गई है। जब घटना हुई तब घर पर सास बहू और उनके ससुर ही मौजूद थे। बहू मंजू का पति पेंटर है, जो कि अपने काम के लिए गया था दोनों के दो पुत्र है। जो की सब्जी बेचकर अपना पेट पालन करते हैं। पुलिस ने बताया कि गंजपारा निवासी शंकर सोनकर और उनकी बहु मंजु सोनकर की करंट लगने से मौत हो गई । सुबह मंजु सोनकर नहाकर जैसे ही तार पर कपड़ा सुखाने डाली उसमे पहले से ही करंट प्रवाहित हो रहा था। उस तार में वह चिपक गई, तभी उसकी सास ने जोर जोर से आवाज लगाई जिसे सुनकर उनका ससुर शंकर आया और उसने जो समान मिला उसी से बहु को करंट से छुड़ाने का प्रयास किया और तभी तार टूटकर शंकर के ऊपर आ गया जिससे वो भी करंट की चपेट मे आ गया। बताया जा रहा है कि सोनकर परिवार ने घर के पीछे साइड लगे लोहे के पाइप में बल्ब लगाया था और उस लोहे के पाइप में कुछ वायर लपेटा हुआ था। रात में आये आंधी तूफान के कारण लोहे के पाइप में कोई वायर से करंट आ गया होगा जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उस पाइप में करंट आने से उसके साथ जुड़े कपड़ा वाले तार में भी करंट आ गया जिससे दोनों की मौत हो गई है दोनों के शव को मच्युरी भेज कर पंचनामा कर कारवाई की जा रही है।
