Saturday, June 20, 2026

टाटा एस वाहन की टक्कर से साइकिल चालक की मौत,आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर साइकिल सवार को टक्कर मारकर मृत्यु कारित करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वाहन चालक ने मृतक को वाहन से घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी उमेश कश्यप निवासी इंदिरा नगर हथखोज भिलाई ने जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 जून की शाम को उसके पिता शिवदयाल कश्यप साइकिल से राजीव नगर की ओर जा रहे थे।जैसे ही वह सिसकोल कंपनी के पास पहुंचे उसी समय टाटा एस वाहन सीजी 07 सी वाई 5936 के चालक दीपक कुमार आनंत निवासी ढांचा भवन कुरूद ने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए शिवदयाल की साइकिल को टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद चालक ने मृतक को वाहन से घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 184 मोटर वाहन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news