Friday, March 20, 2026

छग स्थापना के रजत जयंती पर निकली साइकिल रैली

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी. सायकल पोलो क्लब ने फिट इंडिया मुहिम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर 36वें सप्ताह साइकिल रैली निकाली।

राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे राज्य में रजत जयंती पर भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब के संयुक्त तत्वावधान मे भिलाई का 36वां संस्करण आयोजित किया गया। रैली बीएसपी ओए प्रगति भवन से शुरू हुई, रैली में 75 बच्चों के साथ बीएसपी रैली में यह हुए शामिल बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर एवं बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब एवं ओए बीएसपी के पूर्व महासचिव परविन्दर सिंह के नेतृत्व में साइकिलिंग की गई। रैली में विनायक चन्नावर, पूर्व सीजीएम एस. नंदनवार, कोषाध्यक्ष तोषेन्द्र कुमार वर्मा, सचिव दुर्ग जिला साइकल पोलो एसोसिएशन शशांक देशमुख, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रक्ट के सचिव देवप्रकाश वर्मा, एनआईएस कोच प्रतीक मनोध्या, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग के सदस्य शशिकांत पांडे, बीएसपी सीएसआर जीएम शिवराजन नायर आदि उपस्थित थे।

साइक्लिंग क्लब, बाएसपा सायकल पोलो क्लब एवं साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news