Thursday, February 5, 2026

22 बैंक खातों में साइबर ठगी के 10 लाख का लेन-देन, 16 गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में 22 बैंक खातों में साइबर ठगी के 10 लाख रुपए से ज्यादा की रकम का ट्रांजेक्शन हुआ। प्रकरण में मोहन नगर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से अर्जित राशि के लेन-देन से पैसा कमाने वाले 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल से जानकारी मिली कि इन 22 बैंक खातों के माध्यम से कुल 10 लाख 67 हजार 665 रुपए की राशि साइबर अपराध से प्राप्त हुई है। इन खाताधारकों ने जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए, जिनका उपयोग विभिन्न प्रकरणों में ठगी की राशि के स्थानांतरण के लिए किया गया।

इस पर धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111(3), 61 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर नेहरू नगर, कोहका निवासी वरुण यादव, कचना रोड उतई निवासी रितेश सोनी, वैशाली नगर निवासी निखिल खत्री, आजाद चौक सुपेला निवासी मनीष साहू, शक्ति नगर सुपेला निवासी राहुल यादव, वार्ड 1 निवासी पंकज वर्मा, सुभाष नगर उतई निवासी अंकुर सोनी और शशांक सोनी, वार्ड 11 दुर्ग निवासी राजू सिंह, वार्ड 1 निवासी राहुल कुमार और उज्जवल सिंह, वार्ड 53 निवासी दीपक टंडन, ग्राम कोमा उतई निवासी बबलू बलाई, वार्ड 34 दुर्ग निवासी रामकुमार राठौर, इंदिरा मार्केट निवासी राकेश सेन, कुम्हारी निवासी राम डंडे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ऐसे और खाताधारकों पर कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news