उतई पुलिस थाना क्षेत्र की घटना, 40 हजार का सामान किया पार
भिलाई : न्यूज़ 36 : पुलिस वाला बनकर मकान की चेकिंग कर जेवरात पार करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अपराध कायम किया है। उतई पुलिस ने द बताया कि टामिन बंजारे ने शिकायत किया है कि सिविल ट्रेस में दो युवक स्वयं पुलिस कर्मी बनकर पहुंचे थे। युवकों ने पीड़ित के मकान में पहुंचकर गांजा बेचने की शिकायत मिलने का झांसा देकर मकान के भीतर प्रवेश किया।
मकान से सोने का मंगलसुत्र, पायल, बिछिया व कान का झुमका पार कर दिया। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है। अज्ञात युवक स्कुटी से आए थे जिसे सड़क पर खड़ी कर पैदल मकान में पहुंचे थे। अज्ञात ने पीड़ित को पाटन थाने से आने की जानकारी दी थी। दोनों युवक परिजनों को डराने धमकाने लगे और चेकिंग के बहाने मकान का मोबाईल से विडियो बनाने लगे। अलमारी कि चाबी लेकर युवकों ने सारे जेवरात पार कर साथ लेकर फरार हो गए।
अज्ञात युवक में एक मेहरुन रंग का शर्ट और काले रंग का जींस, सिर में टोपी बाल छोटे छोटे, जुता पहना था। उसका चेहरा लंम्बा, गोरा हल्का दाढी मुंछ था। दुसरा युवक नीले रंग का शर्ट, टोपी पहना था। हल्के हल्के सफेद दाढी था।
