Tuesday, March 3, 2026

फरार विचाराधीन बंदी पर अपराध दर्ज

भिलाई:न्यूज़ 36 : जेल से पैरोल (अस्थाई मुक्ति) पर छूटने के बाद हत्या का एक अपराधी फरार हो गया। अपराधी 28 दिसंबर को जेल से बाहर आया था और उसे 16 जनवरी को वापस जेल में पेश होना था। लेकिन वह बाहर निकालने के बाद फरार हो गया। निर्धारित तिथि पर उसके वापस ना लौटने के बाद केंद्रीय जेल प्रशासन ने पदमनाभपुर थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई ।पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी जसपाल सिंह 35 वर्ष के खिलाफ वर्ष 2006 में जामुल थाना में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था ।

सुनवाई में उसके खिलाफ मिले साक्ष के आधार पर न्यायालय ने उसे आजीवन करावास और ₹500 का जुर्माना से दंडित किया था। तब से वह केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद था। नियमानुसार उसे पैरोल पर छोड़ा गया था। जिसकी अवधि पूर्ण होने के बाद उसे जेल में वापस लौटना था। लेकिन वह अवधि पूर्ण होने के बाद भी वापस नहीं लौटा जिसके बाद जेल प्रशासन ने अपराधी जसपाल सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news