भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी इम्प एसोसिएशन भिलाई द्वारा एचडी कुमार स्वामी केन्द्रीय इस्पात मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली से भिलाई निवास में जाकर सौजन्य मुलाकात कर भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत एससी एसटी कर्मचारियों के सम्बंधित विभिन्न मागों को लेकर विधिवत् ज्ञापन देते हुए कर्मचारियों के हित में समस्याओं से अवगत करते हुए एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व मिला। जिसमें एसोसिशन के अध्यक्ष आनदं रामटेके, कार्यकारिणी अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष किशोर कन्नौजे महासचिव सन्तोष कुमार ठाकुर, नेत्र पाल सहित सस्था के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।
