Saturday, June 20, 2026

ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 40 लाख की ठगी, दंपत्ति गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये और सोने के आभूषण की धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति को को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक महिला से करीब 25 लाख रुपये और उसकी सहेली के लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण हड़प लिए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्र ने बताया कि प्रार्थिया फातिमा अहमद उर्फ स्वाती ने थाना जामुल में शिकायत दर्ज कराई थी कि पवन हरिहर सिंह और उसकी पत्नी पिंकी सिंह ने स्वयं को फाइनेंशियल कंसलटेंट बताते हुए ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कराने तथा अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया। भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने प्रार्थिया से करीब 25 लाख रुपये प्राप्त कर लिए।

इतना ही नहीं, प्रार्थिया की सहेली रजनी बारसकर के सोने के आभूषण भी अपने कब्जे में लेकर उन्हें पावर हाउस चौक भिलाई स्थित आईआईएफएल गोल्ड फाइनेंस में अपने नाम पर गिरवी रख दिया और करीब 15 लाख रुपये की राशि हासिल कर ली। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। इनके खिलाफ 345/2026 के तहत धारा 318 (4) और 3 (5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पवन हरिहर सिंह (49 वर्ष) और पिंकी सिंह (42 वर्ष), निवासी नेहरू भवन के पास, अनाज लाइन, सुपेला को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से धोखाधड़ी से संबंधित दस्तावेज, गिरवी रखे गए सोने के आभूषणों के अभिलेख और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी निवेश, ट्रेडिंग या वित्तीय लाभ के प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले संबंधित संस्था और व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की वित्तीय या साइबर धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस को

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news