Friday, June 5, 2026

9 जून को होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, नीति आयोग से जुड़े प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर : न्यूज़ 36 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 9 जून को आयोजित की जाएगी’ यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालयमहानदी भवन में होगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य के विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। विशेष रुप से नीति आयोग की आगामी बैठक में राज्य सरकार द्वारा रखी जाने वाली मांगों और प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श करेगी।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद नीति आयोग के समक्ष राज्य की प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।

राज्य सरकार की दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें छत्तीसगढ़ के विकास, अधोसंरचना, निवेश, कृषि, उद्योग तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार के समक्ष रखे जाने वाले प्रस्तावों को अंतिम रुप दिया जा सकता है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news