Friday, March 20, 2026

निगम ने जलकर बकायादारों पर कसी नकेल,तीन बड़े उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर निगम दुर्ग ने जल कर एवं संपत्ति कर बकायादारों पर सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को नल काटने की कार्रवाई की। निगम के राजस्व विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर तीन बड़े बकायादारों के नल कनेक्शन काटे।

कार्रवाई के तहत वार्ड क्रमांक 3 की बेल्सी बाई / गुहा राम सोनी पर ₹39,473, वार्ड क्रमांक 2 की सुलोचना बाई / मोहन लाल श्रीवास्तव पर ₹46,724 तथा वार्ड क्रमांक 45 के जगदीश केवलतानी / चोइथ राम पर ₹54,015 की बकाया राशि होने के कारण नल कनेक्शन काटे गए।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किया है, उनके विरुद्ध नल कनेक्शन काटने सहित वसूली की कठोर कार्रवाई की जाए। निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर जलकर एवं संपत्ति कर का भुगतान करें, ताकि सेवाओं में कोई बाधा न हो और नगर निगम के विकास कार्य निरंतर चलते रहें।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news