Wednesday, February 11, 2026

निगम की टीम ने पांच बकायेदारों के घर का काटा नल कनेक्शन

दुर्ग : न्यूज़ 36 : राजस्व वसूली को लेकर दुर्ग निगम द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है। बड़े बकायादारों से टैक्स वसूली के लिए उनके घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। वहीं बकाया कर जमा नहीं करने पर नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में निगम अमला ने मंगलवार को पांच बकायादारों के घर का नल कनेक्शन काटा।

निगम के राजस्व अमला द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के पूर्व शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करने कवायद शुरू कर दी गई है। नोटिस के बाद भी टैक्स नहीं पटाने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके घर में लगे नल कनेक्शन को काटा जा रहा है। मंगलवार को निगम अमला ने बकायेदार अमरीका बाई केलाबाड़ी, पुष्पा यादव जनता क्वार्टर पदमनाभपुर, हरक राम नेताम जनता क्वार्टर पदमनाभपुर, ईश्वर सिंह सिविल लाइन रायपुर नाका, ज्ञानचंद सिविल लाइन रायपुर नाका के घर का नल कनेक्शन विच्छेद किया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंह यादव, राजस्व उप निरीक्षक रामखिलावन शर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक रुपेश नायक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक राजदीप कसार एवं धनवर्धन चंद्राकरं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने करदाताओं से अपील कर कहा है कि नल कनेक्शन काटने व संपत्ति सील करने की कार्रवाई से बचने सभी निर्धारित समयावधि में अपने टैक्स का भुगतान करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news