दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर निगम दुर्ग द्वारा लंबे समय से कर नहीं पटाने वाले करदाताओं से राजस्व वसूली के लिए तैयारी कर ली है। ऐसे बकायादारों के नामों की सूची तैयार कर उन्हें टैक्स जमा करने नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस के बाद भी कर नहीं पटाया लों संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बकायादारों की सूची में कई बिल्डर्स भी शामिल है।
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में राजस्व वसूली में तेजी लाने निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व अधिकारी आरके बोरकर, सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंग यादव एवं राजस्व अमले की टीम को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि बड़े बकायादारों द्वारा टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में सीधे कुर्की की कार्रवाई की जाए। कार्रवाई से पहले ऐसे करदाताओं को नोटिस जारी किया जाए। निगम प्रशासन द्वारा बकायारादों के नामों की सूची जारी की गई है। जिसके मुताबिक ओम पारखनाथ डेवलपर्स प्रा. लि.पर 6,30,327 रुपये, श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावण संघ ट्रस्ट पर 13,82,130 रुपये, वर्धमान बिल्डर एवं उत्तम जैन सुराणा पर 26,56,848, रतन लाल/चंदनमल जैन पर 2,94,234 रुपये टैक्स बकाया है। इसी तरह प्रबंधक दूरसंचार निगम लिमिटेड, पटेल चौक दुर्ग पर 8,75,256 रुपये, मेसर्स मध्यानी बिल्डर-1,2,3 पर क्रमशः 4,22,066, 14,37,483 रुपये टैक्स बकाया है। इसी तरह मेसर्स लैंडमार्क एसोसिएट्स पर क्रमशः 51,65,023 एवं 15,12,187 रुपये टैक्स बकाया है। इसके अलावा अन्य बकायादार भी है।
