Tuesday, March 17, 2026

पटेल चौक एवं साइंस कॉलेज क्षेत्र सड़क किनारे निगम ने हटाया अतिक्रमण

खुद हटा लें सड़कों से अवैध कब्जा नही तो जप्त होंगे ठेले एवं खोमचे
दुर्ग : न्यूज़ 36 : 28 अगस्त, नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने निगम प्रशासन द्वारा आज बुधवार को पटेल चौक क्षेत्र के आस पास से इंदिरा मार्केट तक सड़क किनारे काबिज अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कब्जाधारियों को चेतावनी के साथ समझाईस दी गई। पटेल चौक क्षेत्र के आस पास सड़क घेरकर व सड़क किनारे लोग ठेले, खोमचे, सब्जी पसरा आदि दुकान लगाकर कारोबार कर रहे हैं। इसकी वजह से आवागमन में आम नागरिकों को दिक्कत हो रही है

साथ ही साथ यातायात भी बाधित हो रहा है।साथ ही साथ रायपुर नाका मुख्यमार्ग साइंस कॉलेज के सामने फुटपाथ लगाकर कपड़ा बेचने वालों सहित आस-पास से ठेले खोमचे को हटाया गया।निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में अतिक्रमण तोडू दस्ता अमले ने उक्त मार्ग पर काबिज 15 से 20 अतिक्रणकारियों को हटाया और दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर सामान जब्ती कार्रवाही की चेतावनी दी गई।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा खुद हटा लें सड़कों से अवैध कब्जा नही तो जब्त होंगे ठेले एवं खोमचे।कार्रवाही के दौरान निगम तोड़ू दस्ता अमला मौजूद रहें। कार्रवाही के दौरान निगम अमला द्वारा के खोमचे ठेले सब्जी पसरा को स्वयं हटा लेने कहते नजर आए।

पटेल चौक के पास रोड किनारे अवैध ठेला लगाकर व्यवसाय किए जा रहे उनको चेताया गया।अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि निरन्तर होगी कार्रवाही, चौक चौराहों एवं सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यापार करने वालो जिसकी वजह से आवागमन में आम नागरिकों को दिक्कत हो रही है साथ ही साथ यातायात भी बाधित हो रहा है।दुबारा देखे जाने पर सामान जब्त की कार्रवाही किया जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news