भिलाई : न्यूज़ 36 : प्री होली पार्टी में डीजे की धुन में डांस करते वक्त पैर लगने पर आरोपी ने एक युवक के पेट में चाकू से हमला कर दिया, वहीं दूसरे युवक का हाथ भी तोड़ दिया है, घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।जानकारी के अनुसार यह मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है, जहां प्री होली पार्टी में डीजे की धुन में डांस करते वक्त पैर लगने पर आरोपी ने एक युवक की पेट में चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है चौकी पुलिस ने बताया कि हरी नगर निवासी गौरव निर्मलकर की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है।
