Tuesday, March 31, 2026

साइंस कालेज आडिटोरियम का निर्माण फिर हुआ शुरू

दुर्ग : न्यूज़ 36 :शहर के शासकीय विश्वनाथ यादव तमास्कर स्नातकोत्तर कालेज परिसर में लंबे समय से अधूरा पड़ा आडिटोरियम अब पुनः निर्माण की राह पर लौट आया है। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर शासन ने इसके लिए 8. 96 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

मंत्री यादव की मांग को स्वीकार करते हुए वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए राशि स्वीकृत की। पूर्व में फंड की, कमी के चलते यह निर्माण कार्य रुक गया था, जो अब दोबारा शुरू हो चुका है और आगामी कुछ महीनों में पूर्ण होने की संभावना है। निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ होने पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों एवं कालेज प्रबंधन के साथ आडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जून तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार सार्थक प्रयास कर रही है। यह आडिटोरियम विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आधुनिक मंच उपलब्ध कराएगा।

गौरतलब है कि इस आडिटोरियम का निर्माण पूर्व में स्वीकृत होकर शुरू हुआ था, लेकिन वर्ष 2018 में सत्ता परिवर्तन के बाद फंड जारी नहीं होने से निर्माण कार्य लगभग पांच वर्षों तक रुका रहा। वर्तमान सरकार के गठन के बाद कालेज प्रबंधन ने मंत्री गजेन्द्र यादव से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने पहल करते हुए पुनः स्वीकृति दिलाई।

पूर्व की सरकार द्वारा फंड नहीं देने से साइंस कालेज का आडिटोरियम निर्माण अधूरा था जिसे पूरा करने की मांग पर वित्तमंत्री से पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है अब जल्द ही आडिटोरियम का अधूरा काम पूरा होगा।

गजेन्द्र यादव, शिक्षा ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news