Monday, June 2, 2025

कांग्रेस की तेजतर्रार महिला अलका लांबा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

दिल्ली : लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस संगठन को लेकर बड़ी सर्जरी करती नजर आ रही है और लगातार संगठन में फेर बदल कर रही है। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदल कर अलका लांबा को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है।

अलका लांबा दिल्ली से विधायक रह चुकी हैं।  इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अलका लांबा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय और अन्य राज्यों के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। उन्हे अच्छे प्रवक्ताओं के रूप में कांग्रेस सामने करती आई है, देश में अच्छे वक्ताओं में उनकी भी गिनती होती है।

उनको इस पद में लाकर महिला कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश की गई अब देखना है इसमें लांबा कितनी कामयाबी पाती हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news