रायपुर : न्यूज़ 36 : कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज दिल्ली में होगी। वहीं इस बैठक में शामिल होने पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली में 1 बजे स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कांग्रेस के तमाम नेता इसमें शामिल होंगे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि आचार संहिता से पहले प्रत्याशियों के नाम तय हो जाएं इसकी हम कोशिश में हैं। क्योंकि लोकसभा क्षेत्र बहुत बड़ा होता है। ऐसे में उन्हें प्रचार प्रसार के लिए समय मिल जाएगा।
प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर आईटी रेड का आज पांचवा दिन है इसे लेकर बैज ने कहा कि बीजेपी बदले की भावना से काम कर रही है। विधानसभा चुनाव में ED, CBI, IT के माध्यम से सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, लोकसभा नजदीक है तो ऐसे में सेंट्रल की एजेंसी और राज्य की सरकार डराने का काम कर रही है, इससे समझना होगा किस तरह डरी हुई है, भारतीय जनता पार्टी।
