Sunday, March 22, 2026

जवाहर नगर में प्रस्तावित PMAY एवं STP हेतु चिन्हांकित स्थल का आयुक्त ने किया निरीक्षण

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर अंतर्गत जवाहर नगर मैदान, कुरूद बस्ती के गली में नवीन सीमेंटीकरण रोड, कुरूद बस्ती बाजार मैदान सहित सामाजिक भवन का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।

जवाहर नगर के रिक्त भूमि में आवासहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। आवास योजना के साथ नाला के अपशिष्ट जल उपचार हेतु शासन को भेजे गए प्रस्ताव अनुसार चिन्हांकित स्थल का निगम आयुक्त ने निरीक्षण किए हैं। पर्यावरण प्रदुषण के नियंत्रण, जल पुनर्चक्रण के साथ मनुष्य के स्वास्थ्य और सुरक्षा को दृष्टिगत करते हुए अपशिष्ट जल उपचार किया जाना अति आवश्यक है।

आयुक्त एवं जोन आयुक्त येशा लहरे द्वारा कुरूद पुरानी बस्ती में नवनिर्मित सीमेंटीकरण रोड का अवलोकन किया गया है। रोड निर्माण की गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने हेतु सहायक अभियंता अर्पित बंजारे निर्देशित किया गया है। इस रोड के निर्माण से बस्ती के सकरी गली में रहने वाले लोगो को आवागमन में सुविधा होगी। स्थानीय निवासियों द्वारा घरेलू अपशिष्ट फेका गया था, मोहल्ले वासियों को समझाइश दी गई है। साथ ही टेंट संचालक के द्वारा टेंट सामग्री बाहर रखा गया है, जिसे हटवाने सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे को निर्देशित किया गया है। कुरूद बस्ती बाजार चौंक मैदान जहां रावन दहन का कार्यक्रम किया जाता है, उक्त मैदान का निरीक्षण किया गया एवं साथ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया है। समीपस्थ निर्माणाधीन सामाजिक भवन का अवलोकन किया गया है, भवन का कार्य प्लास्टर की स्थिति में है। एजेसी को अविलम्ब कार्य करने हेतु कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा को निर्देशित किए है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news