Wednesday, March 4, 2026

महतारी वाहन व कार के बीच टक्कर, दोनों प्रार्थी ने की शिकायत

दुर्ग : न्यूज़ 36 : आधी रात को सांई मंदिर द्वार के पास महतारी वाहन एवं फॉर्चून कार के बीच टक्कर हो गई। दोनों ही प्रार्थी ने पदमनाभपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।जानकारी के मुताबिक शासकीय अस्पताल उतई में ड्राइवरी का कार्य करने वाले प्रार्थी पंकज कुमार साहू 28 अगस्त की देर रात को शासकीय अस्पताल उतई से अपनी महतारी वाहन 102 क्रमांक सीजी 07 सी एन 9649 मे मरीज को लेकर जिला अस्पताल दुर्ग आया हुआ था। मरीज को छोड़कर जब वापस उतई जा रहा था तब रात्रि लगभग 2:40 बजे सांई मंदिर द्वार के पास राजेंद्र पार्क की तरफ से आ रही फॉर्चून कार क्रमांक सीजी 07 डी वाई 7700 के चालक प्राजंक चंद्राकर तेज एवं लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए प्रार्थी की वाहन को टक्कर मार दी।
इसी तरह होटल व्यवसाय का काम करने वाले प्रार्थी प्रांजक चंद्राकर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी फॉर्चून कार क्रमांक सीजी 07 डी वाई 7700 से अपने दोस्त नितेश डहरे एवं विनय डहरे के साथ भिलाई घूमने गए हुए थे। भिलाई घूमने के बाद जब वह वापस चंद्रखुरी वापस आ रहे थे इसी दौरान दुर्ग की ओर से आ रही महतारी वाहन 102 क्रमांक सीजी 07 सी एन 9649 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी, इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news