दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण एवं शासकीय दौरों के कारण कार्यालयीन कार्यों तथा आम नागरिकों से मुलाकात के समय में अनियमितता की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित करने एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए, यह निर्णय लिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत कलेक्टर जनदर्शन प्रत्येक बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन के दौरान आम नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु निर्धारित दिवस एवं समय पर उपस्थित होकर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत करें।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
