Monday, February 23, 2026

जिले के 25 केंद्रों में 10307 परीक्षार्थियों ने दी पीएससी की परीक्षा

कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, दो घंटे पहले केंद्र पहुंचे

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2025 की परीक्षा रविवार को ट्विनसिटी नगर के 25 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। 10307 परीक्षार्थियों के लिए दो पालियों में परीक्षा दी। परीक्षा कक्ष प्रवेश पूर्व परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। प्रवेश पत्र के साथ वीडियोग्राफी भी करवाई गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई लेकिन उम्मीदवारों को दो घंटे पहले पहुंचना पड़ा। सुबह 8 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया गया। प्रवेश से पहले मेटल डिक्टेटर से जांच की गई।

कई अभ्यर्थी वापस लौटे

पीएससी की परीक्षा केंद्रों में कई अभ्यर्थी सुबह 8 बजे के बाद पहुंचे लेकिन उन्हे मायूस होकर लौटना पड़ा। आधी बांह वाली शर्ट पहनकर आने वाले अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र और एक नोज पिन पहनने की छूट दी गई थी। अभ्यर्थियों की जांच-पड़ताल मेटल डिक्टेटर से करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शुरू हुई। जो शाम 5 बजे तक चली।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने उक्त परीक्षा के प्रथम पाली में परीक्षा केन्द्र क्रमांक 503 उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 504 शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या पीजी कालेज दुर्ग, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 505 सेजेस जेआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 523 आमदी नगर विद्या निकेतन हायर सेकण्डरी स्कूल हुडको मिलाई और परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0525 मिलाई महिला महाविद्यालय सेक्टर 9 मिलाई का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्राध्यक्ष को लोक सेवा आयोग के मार्गदर्शी निर्देशों का पालन करते हुए बेहतर ढंग से परीक्षा संचालित करने निर्देशित किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा कक्ष एवं परीक्षार्थियों की संख्या, प्रकाश, इमरजेंसी लाईट. पेयजल, वाशरूम, परीक्षा कक्ष प्रवेश पूर्व परीक्षार्थियों की चेकिंग, परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र के साथ वीडियोग्राफी आदि के संबंध में जानकारी ली।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news