दुर्ग : न्यूज़ 36 : कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 8 ग्राम व पो. निकुम तहसील व जिला दुर्ग निवासी रामेश्वरी साहू की विगत 21 मई 2025 को आंधी तूफान से नीलगिरी का पेड़ इनके ऊपर गिरने से इनकी मृत्यु हो गई थी।

इसी प्रकार ग्राम पुरई तहसील व जिला दुर्ग के विक्रम सिंह की विगत 4 मई 2025 को नहाते वक्त तालाब के पानी में डूबने से एवं वार्ड नं. गयाबाई विद्यालय के पास गया नगर दुर्ग, तहसील व जिला दुर्ग निवासी समीर सिंह की विगत 6 सितंबर 2024 को नदी में डूबने से मृत्यु हुई थी।

कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. रामेश्वरी साहू के पति रिखी राम साहू, स्व. विक्रम सिंह के पिता यशवंत सिंह और स्व. समीर सोनी की पत्नी नीतू सोनी को 4-4 लाख रूपए की 4 आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
