Monday, March 9, 2026

CM साय ने टीम इंडिया को दी बधाई, कहा : देश का गौरव बढ़ाया

रायपुर : न्यूज़ 36 :  T20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए, भारत द्वारा विश्व कप का खिताब जीतने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

शानदार प्रदर्शन से भारत ने फिर रचा इतिहास

मुख्यमंत्री ने कहा कि फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विश्व क्रिकेट में भारत का परचम लहराया है।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत से हर भारतवासी गर्व और खुशी से झूम उठा है।

भारत बना टी20 विश्वकप तीन बार जीतने वाला पहला देश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस जीत के साथ ही भारत टी20 विश्वकप का खिताब तीन बार जीतने वाला पहला देश बन गया है, जो पूरे देश के लिए बेहद गर्व की बात है।

तिरंगा यूं ही विश्व मंच पर लहराता रहे

मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि टीम इंडिया ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी भारतीय खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और विश्व मंच पर तिरंगा शान से लहराते हुए, भारत का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news