भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में कापर वायर चोरी के मामले में फरार आरोपी शत्रुधन धनकर (43) निवासी संगम चौक, स्टेशन मरोदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन फरवरी को थाना भिलाई भट्ठी में बीएसपी जलभवन के पीछे स्थित प्रोपेन प्लांट क्षेत्र से कापर वायर चोरी की सूचना प्राप्त हुई। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान एक आरोपित संतोष निषाद (35) निवासी स्टेशन मरोदा, उत्कल नगर भिलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसने अपने साथी शत्रुघन धनकर एवं अन्य के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र की बाउंड्री वाल पार कर अंदर प्रवेश कर वाहन हुंडई सेंट्रो कार क्रमांक सीजी-04 ई-9100 में लगभग 210 किलोग्राम कापर स्क्रैप वायर लोड कर चोरी करने की बात स्वीकार की। उक्त सामग्री को चोरी की नियत से ले जाते समय सीआइएसएफ ने पकड़ा।
