9.57 लाख का मशरुका जप्त, पुरानी भिलाई थाने में मामला दर्ज
भिलाई : न्यूज़ 36 : सिन्थेटिक (चिट्टा हिरोईन) सहित 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये है। वरना कार में सप्लाई कर रहे थे। 10.7 मिली ग्राम ग्राम चिट्टा व हुण्डाई वरना कार 6 नग मोबाईल जुमला कीमती 9,87,800 रु० बरामद किया गया है। चार आरोपी व दो विधि से संघर्षरत सहित 06 को अभिरक्षा में रखे गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि थाना पुरानी भिलाई पुलिस को सूचना मिली की सिरसा भाठा मंहदी बाड़ी के बाजू खाली मैदान स्थान पर सफेद रंग की हुण्डाई वरना कार जिसका पीछे का काँच फूटा है, क्रमांक सीजी 05 एल डब्लू 6628 में कुछ संदिग्ध व्यक्ति सिन्थेटिक हिरोईन का नशा कर रहे है। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई व एसीसीयू की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कार में बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः 1. रवेल सिंह उर्फ जॉनी कैलाश नगर जामुल 2. कार चालक ने अपना नाम दिशान्त निवासी गर्नियारी 3. रोहित गुप्ता निवासी संगम चौक खुर्सीपार 4. ओमकार सिंह उर्फ गोली सिंह निवासी सुभाष मार्केट खुर्सीपार बताया। उनके साथ अन्य दो विधि से संघर्षरत बालक थे। कार में धुआं भरा था। एल्युमिनियम फाईल में चिट्टा रखकर लाईटर की सहायता से ये सभी चिट्टा का सेवन करते रंगे हाथों पाये गये।आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए रखेल सिंह से 6.50 मिली ग्राम चिट्टा बिक्री रकम 27,500 रु०, दिशान्त से 2.10 मिली ग्राम चिट्टा वरना कार, एल्युमिनियम फाईल, लाईटर, रोहित गुप्ता से 0.58 मिली ग्राम चिट्टा एल्युमिनियम फाईल, लाईटर, ओमकार सिंह उर्फ गोली से 0.51 मिली ग्राम चिट्टाएल्युमिनियम फाईल, लाईटर अन्य विधि से संघर्षरत बालक पहले से 0. 53 मिली ग्राम चिट्टा एल्युमिनियम फाईल, लाईटर एवं दुसरे से 0.48 मिली ग्राम एल्युमिनियम फाईल, लाईटर जप्त किया गया है। सभी के विरुद्ध थाना पुरानी भिलाई में अप.क. 517/2025 धारा 27 (क), 21 (क), (ख) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार कर की जा रही है।

चिट्टा प्राप्ति के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। किशोर बालकों को मनः प्रभावी सिन्थेटिक चिट्टा बेचने के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत एवं आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड खंगाल कर संगठित अपराध की कार्यवाही भी की गई है।
