बच्चों की तालीम, तरबीयत ओर परवरिश हो हजरत मुहम्मद की जिंदगी के मुताबिक – मौलाना खुर्शीद
भिलाई : न्यूज़ 36 : मदरसा जामिया अरबिया पावर हाउस कैंप-2 मरकजी मस्जिद का सालाना जलसा हाल ही में मनाया गया। इस दौरान पवित्र कुरआन कंठस्थ कर हाफिज बनने वाले तालिबे इल्म की दस्तारबंदी की गई औऱ उन्हें इनाम दिए गए। वहीं अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी में नाते रिसालत, हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैहि वसल्लम पर दरूद व सलाम, दीनी मामले और अदब तहज़ीब के तरीके पेश किए गए।
जलसे में मौजूद लोगों के बीच मेहमाने खुसूसी मौलाना खुर्शीद आलम सदर छत्तीसगढ़ जमीयते उलेमा हिंद मोहतमिम मदरसा जामिया अबू बकर अंबिकापुर ने अपने बच्चों की तालीम, तरबीयत ओर परवरिश को हज़रत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की पाकीजा जिंदगी के मुताबिक करने कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को सच्चा मुसलमान बनाए ताकि वो अल्लाह के डर के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हमदर्दी, इंसानियत ओर पाकीजा माहौल बनाने में भागीदारी दे। मरकजी मस्जिद के सदर मोहम्मद असलम व मदरसा के मोहतमिम हाफ़िज़ कासिम ने कहा कि यहां बच्चों की दीनी तालीम, तरबीयत ओर सादगी के साथ दुनियावी तालीम को बेहतर अंदाज में देने पूरी कोशिश की जा रही है। यह पूरा जलसा मौलाना दिलशाद, इमाम व खतीब मदनी मस्जिद फरीद नगर, रिटायर्ड जज शफाउल्लाह मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, रिटायर्ड चीफ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर व इंजीनियर छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल जलीलुर रहमान और डॉक्टर इरफान रहीम की मौजूदगी में पूरा हुआ।
इस दौरान मदरसा के मुफ्ती सालिम, मौलाना इनामुल हक मौलाना जुनैद,हाजी इमामुद्दीन पटेल, सैय्यद असलम, मोहम्मद अकरम, निजामुद्दीन अंसारी, युसूफ सिद्दीकी, हाफ़िज़ महफूज, मोहम्मद सईद,जमीर अहमद, अजमत अली, मोहम्मद अहमद,तमयुजूदीन पटेल, मोहम्मद असलम,जफर कुरैशी, अब्दुल हई, मौलाना फैसल अमीन ,अशरफ , निसार, इनाम, शाकिर, हाफ़िज़ अहमद, इमरान, मौलाना निजामुद्दीन, मौलाना हाशिम, मुफ्ती सलीम, अजहर कुरैशी, अफजल,सोहेल, ताहिर, हाफ़िज़ आबिद,अरशद,आदिल, मौलाना हारून, मौलाना निजामुद्दीन और इनाम सिद्दीकी सहित कई लोगों की भागीदारी रही।

पवित्र कुरआन किया कंठस्थ, इनाम में मिला फ्री उमराह पैकेज
इस दौरान पवित्र कुरआन कंठस्थ कर हाफिज बनने वाले मुहम्मद आमिर वल्द मुहम्मद निजामुद्दीन और हाफ़िज़ अबु ज़ैद वल्द मुहम्मद जावेद की पगड़ी पहनाने की रस्म दस्तारबंदी मौलाना खुर्शीद आलम, मौलाना दिलशाद, मौलाना शकील, शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद सोहेल व अन्य उलेमा के हाथों की गई। हाफ़िज़ अबू ज़ैद ने इस साल पवित्र कुरआन को ऐसा याद किया है, जिसकी कोई मिसाल नहीं मिलती। उन्हें पूरे कुरान मजीद में जहां से भी पढ़ने बोला जाए, तुरंत बिना देखे सुना देते हैं। इसके साथ ही पेज ,सफा ,रूकूअ,आयत व सूरह सभी बता देते हैं। उनकी इस कामयाबी को देखते हुए मफाअत हज टूरिस्ट ने उनके लिए इनाम के तौर पर उमराह का पैकेज फ्री दिया है। जिसमें सऊदी अरब में पवित्र मक्का व मदीना जा सकेंगे।
जलसे में मौलाना फैसल अमीन हाउसिंग बोर्ड छावनी, मुफ्ती सालिम व युसूफ सिद्दीकी ने नाते नबी पेश कर महफिल की दाद लूटी। वहीं बच्चों को उनके बेहतरीन तालीम पर इनामात से नवाजा गया। जिसमें दर्जें हिफ्ज में अव्वल अबू ज़ैद,दूसरा मो जाबिर और तीसरा मो अदनान रहे । दर्जें नाजरा में अव्वल मो साद, दूसरा मो तौसीफ, तीसरा मो उजैर, मकतब की तालीम में दर्जें नाजरा में अव्वल मोहम्मद बिंत वसीम, दूसरा मो फरहान और तीसरा मुबश्शिरा रही। क्लास 2 में माहिरा,अरहाम ओर मो साद, तीसरी क्लास में आफ़रीन परवीन,मो शिबली और अलीना को मौलाना अब्दुल खुर्शीद आलम और दूसरे मेहमानों के हाथों नवाजा गया।
