Saturday, February 22, 2025

संगीत प्रतियोगिता में बच्चों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शहर के छोटे-छोटे बच्चों ने कटक उड़ीसा में जाकर संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए हैं। कटक में हुई ग्लोबल थियेटर फेस्टिवल ऑर्गेनाइज्ड बाय थियेटर मोमेंट 2025 प्रतियोगिता में स्वर गंधर्व संस्था दुर्ग भिलाई के कई बच्चों ने भाग लिया था। स्वर गंधर्व के विद्यार्थी अर्णव विष्णु चक्रवर्ती ने हिंदुस्तानी वोकल लाइट संगीत में प्रथम पुरस्कार एवं कीबोर्ड क्लासिकल माइनर ग्रुप में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है।अर्णव विष्णु चक्रवर्ती एमजीएम सेक्टर 6 में केजी 1 का छात्र है। अर्णव ने यह पुरस्कार प्राप्त कर छत्तीसगढ़ और अपने गुरु स्वर गंधर्व संस्था के संचालक कुसुम बैनर्जी एवं अजीत बैनर्जी का नाम रोशन किया है। अर्णव के पिता विष्णु सोमन एवं उनकी माता अंकिता चक्रवर्ती ने बताया कि इससे पहले भी अर्णव ने अन्य शहरों में हुई विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना विशिष्ट स्थान बनाया था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news