मुख्यमंत्री और सभी अतिथियों ने इंदौर क्षेत्र की पूर्व निदेशिका स्वर्गीय कमला दीदी के स्मारक पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आपकी संस्था अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को संचालित कर समाज में जनजागृति लाने का काम कर रही है। इसका असर समाज के सभी वर्गों पर पड़ा है। महिलाओं को आपने आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भी आपके द्वारा जो सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में कार्य किया गया है। इससे यहां के लोगों को काफी लाभ मिला है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि शांति सरोवर आने से शांति की अनुभूति होती है। मन में स्वतः ही अच्छे विचार आते है। उन्होंने कहा कि विधानसभा आते जाते समय जैसे ही यहां से गुजरते हैं, मन पवित्र हो जाता है। डॉ सिंह ने शांति सरोवर आमंत्रित करने और पवित्र भोजन के लिए दीदियों का आभार व्यक्त किया।
आप की राय
[yop_poll id="1"]


