Friday, October 18, 2024

लोकसभा चुनाव से पहले महतारी वन्दन योजना का मापदंड तैयार हो रहा

सरकारी नौकरी वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे 12 हजार

दुर्ग :  महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को सालाना 12 हजार देने का मापदंड तैयार किया जा रहा है। 80 लाख महिलाएं इस योजना के तहत विचाराधीन हैं। 20 प्रतिशत के आस-पास महिलाएं या इससे थोडी कम महिलाएं ऐसे वर्ग से आती हैं जो सम्पन्न हैं ऐसा अनुमान है।। सरकारी नौकरी और व्यापारी वर्ग की महिलाएं भी इस दायरे से बाहर हो जाएंगी।

इसके अलावा एक परिवार या एक राशन कार्ड से एक महिला या उससे अधिक को लिया जाएगा। महतारी वंदन योजना लोकसभा चुनाव के पहले लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों की सूची सौंपी है जिसमें महतारी वंदन योजना को पहले लेने की बात की गई है। इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। गरीब, अति गरीब और लोअर मिडिल क्लास की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। ऐसे में तकरीबन 50 लाख महिलाएं ही इसके दायरे में आएंगी। अफसर इस योजना का मापदंड बनाने में जुट गए हैं। भाजपा नेतृत्व से सहमति प्राप्त कर विष्णुदेव साय सरकार इस योजना को लोकसभा चुनाव के पहले लागू कर सकती है।

साय सरकार ने हाल में विधानसभा से पारित अनुपूरक बजट में लगभग 1200 करोड़ रुपए महतारी वंदन योजना के लिए प्रावधान किया है। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा, ऐसे संकेत मिल रहे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news