भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ मैहर समाज प्रदेश स्तरीय युवक युवती एवं परिचय सम्मेलन प्रतिभा सम्मान समारोह 28 दिसंबर रविवार को मंगल भवन पुराना सरस्वती शिशु मंदिर भाटापारा में रखा गया सम्मेलन का आयोजन दो सत्र में किया गया है। प्रथम सत्र 10 बजे से दीप प्रज्वलन संस्कृति कार्यक्रम दूसरा सत्र 1 बजे से युवक युवती परिचय व सम्मान समारोह रहेगा।

मीडिया विभाग के देवेन्द्र लहरी ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथिगण गुरु खुशवंत सिंह साहेब केबिनेट मंत्री, राजेश अग्रवाल कैबिनेट मंत्री, इन्द्र साव विधायक भाटापारा, सदीप साहू विधायक कसडोल, शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक भाटापारा, सनम जांगड़े पूर्व विधायक बिलाईगड, अश्वनी शर्मा, अध्यक्ष न.पा. परिषद भाटापारा, श्रीकांत जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य, ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्प विकास बोर्ड, सविता प्रदीप अनंत अध्यक्ष, जनपद पंचायत भाटापारा, ईशान वैष्णव, सभापति जिला पंचायत भाटापारा, दिलीप छाबड़िया, उपाध्यक्ष न.पा. परिषद, भोजराम वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भाटापारा, सलीम स्थान वरिष्ठ भाजपा नेता होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खेमराज बाकरे प्रदेश अध्यक्ष मेहर समाज करेंगे। महिला अध्यक्षा कुलेश्वरी बघेल ने कहा की कार्यक्रम में प्रदेश भर से मेहर समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
