भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ बजरंग दल द्वारा आज से श्री राम कप टूर्नामेंट मैच प्रतियोगिता प्रारंभ किया गया । टूर्नामेंट मैच स्थान दशहरा मैदान संजय नगर सुपेला में होगा। टूर्नामेंट मैच चालू होने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और यह टूर्नामेंट 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 25 फरवरी तक होगा।

अंतिम दिन प्राइज वितरण किया जाएगा प्राइज जीतने वाले प्रथम विजेता को प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार, तृतीय पुरस्कार 5500 का रखा गया है।
इस टूर्नामेंट का उद्घाटन भिलाई नगर निगम नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संयोजक रवि निगम, समाजसेवी शेषनारायण सिंह, जिला सह मंत्री ऋतिक सोनी, राजा सिंह, मुकेश गिरी जिला उपाध्यक्ष कमल साव उत्तम सिंह दिनेश सिंह कमलेश सिंह जयप्रकाश साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
