Wednesday, November 4, 2026

भिलाई में उत्साहपूर्वक मनाया गया छ:ग एवं आंध्र प्रदेश राज्य स्थापना दिवस समारोह

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के कैम्प-1 स्थित अमर शहीद श्री पोट्टी श्रीरामुलु चौक पर आंध्र प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। भिलाई तेलुगु समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज के प्रबुद्धजनों व नागरिकों से आत्मीय संवाद हुआ।
​समारोह के दौरान दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, गौरवशाली परंपराओं और सामाजिक समरसता का उत्सव मनाया गया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष जोगराव, संयोजक कोरमा राव, आर. मुरली, भिलाई निगम के वरिष्ठ पार्षद लक्ष्मीपति राजू, पार्षद सत्यवती जायसवाल, पी. एस. राव, एम. एन. राव और सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों को इस सफल आयोजन व सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए हार्दिक बधाई दी गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news