Monday, March 23, 2026

छ : ग अग्निकुल क्षत्रिय समाज द्वारा शारदीय नवरात्र में महिलाओं का उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मान

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ अग्निकुल क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंची कामाक्षी मंदिर, सेक्टर 5, सड़क 2, भिलाई में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस पावन पर्व के सफल आयोजन में के.एल.सी (खुर्सीपार) की महिलाओं द्वारा किए गए समाज सेवा, उत्कृष्ट कार्य एवं निष्पक्ष सेवा के लिए समाज द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सेवा कार्य तारकेश्वर राव, अध्यक्ष उदय मंडल, भिलाई के कुशल नेतृत्व में संपादित हुआ, जिसकी समाज के पदाधिकारियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

​समाज के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए, समाज के पदाधिकारीगण ने इन सभी महिलाओं के प्रति हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

​सम्मानित महिलाएं : ​बईनपल्ली अनुसूया, संध्या राव, जुत्तु ज्योति, तामडा मानसा, गोरकला ललिता, पदमा, उर्मिला, गौरी, हेमावती, द्रौपती, मनीषा, उर्मिला, रानी, लक्ष्मी, देवकी जी।

​इस अवसर पर, समाज के अध्यक्ष टी. डिल्लेश्वर राव , महासचिव पी. पापा राव जी, कोषाध्यक्ष टी. मानेश्वर एवं समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे और उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके निस्वार्थ सेवाभाव को दर्शाता है और अन्य सदस्यों को भी प्रेरित करेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news