Sunday, March 15, 2026

होटल की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर 45 हजार की ठगी

भिलाई :न्यूज़ 36 : बोरसी निवासी एक महिला होटल की ऑनलाइन बुकिंग कर शातिरों के चक्कर में फंस गई। आरोपी ने यूपीआई के माध्यम से महिला से कुल 44,950 रुपए ऐंठ लिए और उसके बाद उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। महिला ने पदमनाभपुर थाना में घटना की शिकायत की है । जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी हेरीटेज बोरसी निवासी अदीप्ति चक्रवर्ती ने 6 अप्रैल को सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल के होटल लेमन ट्री में ऑनलाइन कमरा बुक किया था। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को होटल का मैनेजर और अपना नाम रोहित शुक्ला बताया था। आरोपी ने होटल बुकिंग के लिए यूपीआई से ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा। जिस पर महिला ने आरोपी द्वारा दिए गए नंबरों पर कुल 44 हजार 950 का भुगतान कर दिया। रूपयो का भुगतान करने के बाद भी जब उसके नाम पर होटल के कमरे बुक नहीं हुई तो उसने अपने रुपए वापस मांगे। इस पर आरोपी ने शिकायतकर्ता का नंबर ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news