Sunday, September 8, 2024

नकली सोना देकर लाखों रुपए की ठगी, अपराध दर्ज

दुर्ग : न्यूज 36 : ज्वेलरी शॉप में कुछ सोना एवं धातु के जेवर बेचकर 2 लाख से अधिक रुपए कीमत के सोने के नए जेवरात खरीद कर ठगी करने वाली महिला के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। गंजपारा स्थित ज़ेवर ज्वैलर्स के संचालक सुभाष संचेती की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 318(4),336(3), 337, 339 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक सुभाष संचेती ने शिकायत दर्ज कराई कि 18 जुलाई के शाम को एक महिला सोने की अंगूठी और चूड़ी खरीदने के लिए आई हुई थी। जिसने पसंद आने पर सोने की अंगूठी और चूड़ी खरीद एवं अपने पास रखी पुरानी इस्तेमाल सोने की चेन बेची थी। उसने अपना आधार कार्ड भी दिया था जिसमें उसका नाम रीमा देवी पति गोलू पंडित निवासी दिगंबर जैन धर्मशाला के सामने चांदनी चौक नई दिल्ली लिखा हुआ था। उसमे वर्तमान पता सुभाष नगर दुर्ग भी लिखा हुआ था। महिला ने आधार कार्ड में अपना हस्ताक्षर करके भी दिया था। प्रार्थी ने 2,18,000 रुपए में पुराना सोना खरीदा एवं उसके बदले में 2,15,000 रुपए मूल्य का अंगूठी चूड़ी आदि दिया था। इस पर प्रार्थी ने महिला को 3000 रुपए नगद भी भुगतान किया था। बाद में जब ज्वेलर्स संचालक ने सामानों की जांच की तो सोना नकली निकला। प्रार्थी ने आरोपी महिला की फोटो एवं वीडियो भी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक संदेह के आधार पर पुलिस एक महिला को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news