Monday, May 18, 2026

चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज आज से 15 जुलाई तक रहेगा बंद

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई में चंद्रा मौर्या टाकीज के पास स्थित अंडरब्रिज का हाल बेहाल है। सीसी रोड पर गड्ढे बन गए हैं। यहां पर आवागमन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीसी रोड निर्माण का काम भिलाई नगर निगम द्वारा 18 मई से प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान 15 जुलाई तक इसे लोगों’ की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा। निगम प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया

है कि निर्माण अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। रविवार को आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने इसका निरीक्षण भी किया। उल्लेखनीय है कि उक्त अंडरब्रिज के भीतर एवं बाहर का एप्रोच रोड खराब हो गया है। इस वजह से इसकी मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही थी। निगम प्रशासन का कहना है कि सुपेला अंडरब्रिज बनने के बाद लोगों को विकल्प के लिए आसानी होगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news