रायपुर : न्यूज़ 36 : शनिवार को देर रात हुए भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के रिक्त सीट के सन्दर्भ में रणनीतिक रूप से चर्चा की गई।
इस बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, लता उसेंडी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, केदार कश्यप, विधायक धरमलाल कौशिक, शालिनी राजपूत मौजूद रहीं । बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा 15 राज्यों की 56 सीटों पर चुनाव तारीखों कई घोषणा कर दी है। जिसके लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। इसमें छत्तीसगढ़ की एक सीट पर चुनाव होना है।
साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चर्चा और सांगठनिक कार्यक्रम के तहत 7 से 11 फरवरी 2024 तक गांव चलो अभियान, 1 से 22 फरवरी 2024 तक स्व-सहायता समूह संपर्क योजना और 25 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक लाभार्थी संपर्क योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
