CG विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. जिसमें 30 नामों की घोषणा की गई है. इसमें से पहले चरण की 20 सीटों में से 19 सीटों पर नाम घोषित कर दिए गए हैं. वहीं जगदलपुर विधानसभा के लिए अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है.
सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है. साथ ही पाटन से उन्हें मौका देने के लिए पार्टी का आभार जताया है. इसके अलावा पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी ट्वीट कर सभी प्रत्याशियों बधाई देते हुए प्रदेश में फिर से सरकार बनाने की बात कही है.
कांग्रेस के 30 उम्मीदवारों की लिस्ट देखिए
| विधानसभा सीट | प्रत्याशियों के नाम |
| अंबिकापुर | टीएस सिंहदेव |
| सीतापुर | अमरजीत भगत |
| खरसिया | उमेश पटेल |
| कोरबा | जय सिंह अग्रवाल |
| सक्ती | डॉ. चरणदास महंत |
| आरंग | डॉ. शिवकुमार डहरिया |
| डोंडी लोहारा | अनिला भेंडिया |
| पाटन | भूपेश बघेल |
| दुर्ग ग्रामीण | ताम्रध्वज साहू |
| साजा | रविंद्र चौबे |
| नवागढ़ | गुरु रुद्र कुमार |
| पंडरिया | नीलकंठ चंद्रवंशी |
| कवर्धा | मो. अकबर |
| खैरागढ़ | यशोदा वर्मा |
| डोंगरगढ़ | हर्षिता स्वामी बघेल |
| राजनांदगांव | गिरीश देवांगन |
| डोंगरगांव | दलेश्वर साहू |
| खुज्जी | भोला राम साहू |
| मोहला मानपुर | इंद्रशाह मंडावी |
| अंतागढ़ | रूप सिंह पोटाई |
| भानुप्रतापपुर | सावित्री मंडावी |
| कांकेर | शंकर ध्रुव |
| केशकाल | संत राम नेताम |
| कोंडागांव | मोहन मरकाम |
| नारायणपुर | चंदन कश्यप |
| बस्तर | लखेश्वर बघेल |
| चित्रकोट | दीपक बैज |
| दंतेवाड़ा | छविंद्र महेंद्र कर्मा |
| बीजापुर | विक्रम मंडावी |
| कोंटा | कवासी लखमा |
