Friday, March 20, 2026

सेंट्रल एवेन्यू रोड भिलाई हेलमेट अनिवार्यता जोन

यातायात पुलिस की बाइक रैली

भिलाई में ऑपरेशन सुरक्षा के तहत निकाली गई रैली

भिलाई : न्यूज़ 36 : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुरुवार को यातायात पुलिस ने हेलमेट अनिवार्यता एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए भव्य बाइक रैली निकाली। इसमें सैकड़ों पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट पहनकर जागरूकता का संदेश दिया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने सेक्टर-6 यातायात नियंत्रण कक्ष से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सेंट्रल एवेन्यू रोड से होकर गुजरी, जिसे यातायात पुलिस ने हेलमेट अनिवार्यता जोन घोषित किया है।

एसएसपी ने बताया कि यह मार्ग शहर के प्रमुख ग्रे स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित स्थल) को जोड़ता है, जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बिना हेलमेट चालकों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, भिलाई इस्पात संयंत्र और नगर निगम भिलाई के सहयोग से सड़क सुरक्षा अधोसंरचना को मजबूत किया गया है। इसमें ट्रैफिक सिग्नल, निगरानी कैमरे, रोटरी और हाई मास्ट लाइटें शामिल हैं।

एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि इन प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 (अक्टूबर तक) में सेंट्रल एवेन्यू रोड पर दुर्घटनाओं में औसतन 70 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। इसलिए स्वयं और अपने परिजन की सुरक्षा के लिए हेलमेट को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news