Monday, March 16, 2026

एक हजार वर्ग फीट पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य :-रिकेश सेन

भिलाई : न्यूज 36 : निगम भिलाई क्षेत्र में अब एक हजार वर्गफिट और उससे अधिक के क्षेत्र पर वाले प्लाट पर मकान बनवाने वाले लोगों को जल्दी सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसे लगाने के बाद ही भवन पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में निगम महापौर से चर्चा कर ऐसा प्रस्ताव सामान्य सभा में लाने कहा है। विधायक सेन ने बताया कि अब तक एक हजार वर्ग फीट और उससे बड़े भूखंड में जैसे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की आवश्यकता माना जाता था, उसी तरह वैसे निर्माणाधीन मकान में सीसीटीवी के लगाने के बाद ही मकान मालिकों को भवन पूर्णता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मात्र 5 से 10 हजार में सीसीटीवी सेटअप लगवा सकते हैं। सीसीटीवी न केवल घर की सुरक्षा के मध्य जरूरी है, बल्कि यह चोरी व अन्य घटना, दुर्घटना को रोकने में भी सहायक होता है। रिकेश सेन ने इस संबंध में निगम महापौर से चर्चा कर प्रस्ताव सामान्य सभा में ले जाने को कहा गया है। ताकि लोग अपने घरों में आवश्यक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सीसीटीवी सेटअप लगाकर निगम से भवन पूर्णता प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news