Thursday, March 12, 2026

हथौड़े से वार कर मवेशी की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

स्वीपर मोहल्ले का मामला

भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबी चौक स्थित स्वीपर मोहल्ला में गुरुवार को एक मवेशी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने तत्परता से नियंत्रित कर लिया।

छावनी थाना टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे स्वीपर मोहल्ला से सूचना मिली कि एक मवेशी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना को लेकर आसपास के लोग आक्रोशित होकर एकत्र हो गए थे, जिन्हें समझाइश देकर स्थिति शांत कराई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मवेशी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद नगर निगम की मदद से शव को दफनाया गया।

फरार आरोपी की तलाश

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में स्वीपर मोहल्ला निवासी बाबू राव (61) एक अन्य युवक के साथ हथौड़ा लिए दिखाई दिया। जैसे ही मवेशी वहां पहुंचा, उसके सिर पर हथौड़े से वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाबू राव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news