Wednesday, April 8, 2026

2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, कार, लैपटॉप व नगदी हड़पने का मामला

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर भिलाई निवासी एक व्यक्ति के साथ कार, लैपटॉप और नगदी हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वैशाली नगर पुलिस के अनुसार, प्रार्थी गगनदीप सिंह (38 वर्ष), निवासी ईडब्ल्यूएस 526 वैशाली नगर मिलाई ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग को लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह इंदौर में नौकरी करते हैं और उनके पास एक बैलेनो कार (CG07 CJ 6484), एक एप्पल लैपटॉप और ₹60,000 नगद था।

परिचितों को सौंपा सामान, वापस नहीं मिला

शिकायत में बताया गया कि उनके परिचित रवि मिश्रा और अमरजीत सिंह इंदौर आए थे। प्रार्थी ने उन्हें अपना वाहन, लैपटॉप और नगदी भिलाई स्थित अपनी मां को सौंपने के लिए दिया था। आरोप है कि 6 जून 2025 को दोनों आरोपी सामान लेकर भिलाई पहुंचे, लेकिन आज तक वह सामान न तो उनकी मां को दिया गया और न ही वापस लौटाया।

फोन उठाना बंद, टालमटोल जारी

जब प्रार्थी ने आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में जानकारी मिली कि वाहन को राहुल तोमर को दे दिया गया है।

वाहन लौटाने के बदले मांगे 3 लाख रुपये

पीड़ित के अनुसार, राहुल तोमर से वाहन वापस मांगने पर उसने ₹3 लाख की मांग की। साथ ही उसकी बहन ज्योति तोमर द्वारा झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 001/26 के तहत आरोपी रवि मिश्रा एवं अमरजीत सिंह के खिलाफ धारा 316 (2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

जांच जारी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी को भी कीमती सामान सौंपने से पहले पूरी सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news