भिलाई : न्यूज़ 36 : विवाहित होते हुए भी स्वंय को अविवाहित बताकर युवती को अपने झांसे से में लेकर विवाह करने वाले आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा अपने पूर्व में हुए विवाह व तलाक, उम्र एवं नौकरी की जानकारी ना देकर गुमराह व छलपूर्वक आवेदिका से विवाह किया गया। विवाह मध्यस्थ कराने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत विवाहित पुरुष जो अपने आप को अविवाहित बताकर धोखा देकर युवती से विवाह करने वाले आरोपी के विरुध्द थाना उतई पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया है। 22 दिसंबर को प्रार्थिया द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा अपने पूर्व में हुए विवाह व तलाक की बात, उम्र एवं अपने नौकरी के संबध में जानकारी न देकर गुमराह कर छलपूर्वक आवेदिका से विवाह किया है। विवाह हेतु मध्यस्थ कराने वाले व्यक्ति विद्ववासनी शुक्ला के द्वारा उक्त बातों की जानकारी होते हुए आवेदिका को जानकारी ना देकर विवाह संपत्र कराया गया। प्रार्थिया के ससुराल में रहने के दौरान आरोपी के व्यवहार से शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस करने लगी। आरोपी विजय कुमार पाण्डेय का कृत्य आवेदिका को गुमराह करते हुए छलपूर्वक धोखाधड़ी कर विवाह करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 505/2025 धारा 318(4), 85 बीएनएस कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के आरोपीगणों का पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा उसका पूर्व विवाह विच्छेद हो जाने से विवाह नहीं हो पाने के कारण अपनी जानकारी को छिपाकर विवाह करना बताया गया। आरोपी विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा पेश करने पर आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं पूर्व विवाह विच्छेद निर्णय आदेश प्रति को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, ध्रुवनारायण चन्द्राकर, महिला आरक्षक बिन्दु भाले, मंजू ठाकुर, की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
