Tuesday, February 10, 2026

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का समापन

भिलाई : न्यूज़ 36 : संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव ‘कार्निवल 2026’ का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक चले इस त्रि-दिवसीय आयोजन में छात्र-छात्राओं के उत्साह, खेल भावना और कला का अनूठा संगम देखने को मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विशिष्ट अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन उपस्थित रहे।
तकनीकी शिक्षा और उद्यमिता पर जोर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब (जो स्वयं एक इंजीनियर हैं) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल ‘जॉब सीकर’ (नौकरी खोजने वाला) नहीं, बल्कि ‘जॉब क्रिएटर’ (नौकरी देने वाला) बनें।

स्टार्टअप को सहयोगः मंत्री ने बताया कि सरकार ने ‘आई-हब गुजरात’ के साथ एमओयू किया है। यदि छात्रों के पास कोई नया आइडिया या प्रोजेक्ट है, तो सरकार उन्हें आर्थिक और तकनीकी रूप से पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

संयम और लक्ष्यः उन्होंने छात्रों को जीवन में संयम रखने और एक निश्चित लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता के परिणामः कौन रहा विजेता

तीन दिनों तक चले इस उत्सव में खेल (क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, आर्म रेसलिंग) और सांस्कृतिक (डांस, अंताक्षरी, मास्टर शेफ, रील्स) श्रेणियों में कड़ा मुकाबला हुआ।

ओवरऑल चैंपियन : रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज और रूंगटा आईटीआई ने संयुक्त रूप से समग्र विजेता का खिताब जीता।

बैटल ऑफ डांस :  इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता में रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च ने बाजी मारी।
सेलेब्रिटी नाइट्स का जादू

कार्निवल के आकर्षण का केंद्र सेलेब्रिटी परफॉरमेंस रही। 5 फरवरी को यूथ आइकॉन और सिंगर ध्वनि भानुशाली के गानों पर छात्र जमकर थिरके, वहीं 6 फरवरी को ताबिश पाशा और उनके बैंड ने लाइव परफॉरमेंस से समां बांध दिया।

स्वागत एवं सम्मान

संस्था के चेयरमैन संजय रूंगटा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया और सफल आयोजन के लिए सभी संस्थानों के करीबी मुकाबले की सराहना की। डायरेक्टर डॉ. साकेत रूंगटा ने विधायक रिकेश सेन का स्वागत किया और प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news