Thursday, June 11, 2026

सेल कर्मियों को बड़ी राहत, बढ़े भत्ते और टैक्स बचत के नए विकल्प

कैंटीन भोजन कूपन की सीमा 100 से बढ़ाकर 400 रुपए

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने नए आयकर नियम-2026 के अनुरूप अपने गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त -कर राहत और बढ़े हुए भत्तों का लाभ देने का निर्णय लिया है। इसके तहत कैंटीन भोजन कूपन, शिक्षा भत्ता, हॉस्टल भत्ता और दिव्यांग बच्चों के लिए परिवहन सहायता सहित कई सुविधाओं में वृद्धि की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव कैंटीन भोजन सुविधा में किया गया।कूपन की सीमा 100 रुपए प्रति कार्यदिवस से बढ़ाकर 400 रुपए प्रति कार्य दिवस कर दी गई है। इसमें दो भोजन और नाश्ते की सुविधा शामिल होगी। कर्मचारियों के लिए भोजन 25 कार्यदिवसों के आधार पर यह राशि अधिकतम 10 हजार रुपए प्रतिमाह तक पहुंचेगी।

भोजन कूपन विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को आयकर नियमों के अनुसार कर छूट का लाभभी मिलेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news