Sunday, March 15, 2026

प्रत्याशियों एजेंट को मतगणना के लिए मिलेगा केल्कुलेटर

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी जिलों के कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना के दिन मतगणना केन्द्रों में पास धारी अभ्यर्थियों निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतगणना अभिकर्ताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतगणना हाल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी व उनके निर्वाचन अभिकर्ता को एक-एक एनालॉग केल्कुलेटर प्रदान करने की व्यवस्था करने को कहा है। मतगणना हाल के भीतर पास धारी अभ्यर्थियों निर्वाचन अभिकर्ताओं व मतगणना अभिकर्ताओं को कोरा कागज मतपत्र लेखा प्रारूप 17सी भाग- 1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदान किए गए इवीएम और वीवीपैट की सूची जो विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है व प्लास्टिक पेन या पेंसिल ले जाने की अनुमति रहेगी। मतगणना परिसर के बाहरी गेट पर खान-पान की व्यवस्था के लिए अभ्यर्थी निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा नियुक्त व्यवस्थापक के माध्यम से भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे मतगणना हॉल के भीतर नियुक्त किसी एक मतगणना अभिकर्ता द्वारा प्राप्त कर अन्य मतगणना अभिकर्ताओं को दिया जाएगा। वही मतगणना स्थल में मोबाइल फोन आईपैड लैपटॉप स्मार्ट वॉच कैमरा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बीड़ी सिगरेट व गुटका प्रतिबंध रहेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news