भिलाई: बीएसपी और खदानों में कार्यरत ठेका श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 13 जनवरी से शिविर लगाया जा रहा है ।प्लांट के अंदर शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 10:30 बजे से कार्ड बनाने का काम शुरू होगा। आवश्यक दस्तावेज और आधार कार्ड के साथ ठेका श्रमिकों को शिविर स्थल में पहुंचने कहा गया है। बीएसपी में ब्लास्टफर्नेस, वेलफेयर बिल्डिंग, आरएमएस बिल्डिंग, प्लेट मेल मैकेनिक बिल्डिंग और एसपी तीन बिल्डिंग में सिविल लगाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड से बीपीएल परिवारों को 5 लाख और एपीएल परिवारों को ₹50,000 तक का इलाज की सुविधा कराई जा रही है। सरकारी या निजी अस्पताल में बनाया गया कार्ड से इलाज कराया जा सकता है ।आधार कार्ड पंजीयन के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। शिविर में अन्य जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
