Saturday, March 14, 2026

बीटीटीटीएस और ट्रैफिक पुलिस ने बांटा हेलमेट

भिलाई : न्यूज़ 36 : ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भिलाई व दुर्ग जिला यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्वर्गीय वीरा सिंह चौक पर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता व यातायात सुरक्षा के उद्देश्य से निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दुर्ग जिले के एसपी सिटी अभिषेक झा, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, ट्रैफिक टीआई पी डी चन्द्रा संगठन के सदस्यों व पदाधिकारी ने यातायात दुर्घटनाओं को कम करने व यातायात नियमों के पालन व जागरूकता को लेकर लोगों को हेलमेट वितरित कर जन जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर भिलाई ट्रक ट्रेलर संगठन के संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा, सुधीर सिंह, महेंद्र सिंह पप्पी, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव मलकीत सिंह लल्लू, कोषाध्यक्ष जोगा राव सचिव दिलीप खटवानी, सुधीर ठाकुर, सुनील चौधरी, निर्मल सिंह, पंकज सिंह, बलजिंदर सिंह, बिल्ला, अमित सिंह, सोम सिंह गुरप्रीत सिंह, मोनी सिंह, वाजिद अंसारी, सुनील यादव, मनोज अग्रवाल, पिंटू रंधावा, सुखवंत सिंह, रमन, राजदीप व समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news