Tuesday, September 1, 2026

ड्यूटी जा रहा बीएसपी कर्मी सड़क पर फिसला, समय पर नहीं पहुंची MMP की एंबुलेंस

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के एसपी-2 विभाग में कार्यरत कर्मी कालीचरण टुडू मंगलवार सुबह प्रथम शिफ्ट की ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा सेक्टर-4 स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां वाहन से फिसलकर वे सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों और बीएसपी कर्मियों ने तत्काल मदद के लिए मेन मेडिकल पोस्ट (एमएमपी-1) को फोन कर एंबुलेंस भेजने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि सूचना देने के बावजूद एमएमपी-1 से मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची।
इसके बाद घायल कर्मी के लिए सेक्टर-9 अस्पताल की कैज्युल्टी हेल्पलाइन से संपर्क किया गया। वहां से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल कालीचरण टुडू को उपचार के लिए सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि कालीचरण टुडू प्रथम शिफ्ट की ड्यूटी के लिए जा रहे थे। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। घटना ने बीएसपी की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस की त्वरित उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news