भिलाई :न्यूज़ 36: भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने आवास आवंटन के नाम पर रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपी कर्मी को निलंबित कर दिया है। नगर सेवा विभाग में पदस्थ कर्मी शमसुजामा खान को सीबीआई ने 5 फरवरी को पकड़ा था। आरोपी अभी जेल में है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई की टीम में भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के इंफोर्समेंट विभाग में छापा मारा था। यहां सीबीआई ने कर्मचारी शमसुजमा खान को ₹5000 के साथ गिरफ्तार किया था। सीबीआई के मुताबिक शमसुजमा खान ने बीएसपी कर्मी से आवास आवंटन करने के लिए 20 हजार मांगे थे। इसी में से 5000 उसे कर्मी दे रहा था। खान का मूल विभाग बीएसपी पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट है। बीते साल 19 जुलाई 2023 से उसे बीएसपी के तोड़ दस्त में शामिल किया गया था। कार्रवाई के बाद सीबीआई ने आरोपी को विशेष अदालत में पेश कर एक दिन के डिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी। इसके बाद दूसरे दिन आरोपी को विशेष अदालत में सीबीआई ने पेश किया । यहां से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। जानकारी के अनुसार इसके बाद प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शमसुजमा खान को निलंबित कर दिया है।
पहले भी एक कर्मी को किया था निलंबित
भिलाई इस्पात संयंत्र के इंफोर्समेंट में पदस्थ एक कर्मचारी दुर्गेश राजू को सीबीआई की टीम ने 2014 में ₹10000 रिश्वत लेते हुए 10 वर्ष पूर्व पकड़ा था। ऐसे ही आवास आवंटन के मामले में ही सीबीआई ने कार्रवाई की थी । विशेष अदालत ने दुर्गेश राजू को 4 वर्ष का कारावास की सजा सुनाई थी। सजा के उपरांत प्रबंधन ने कर्मचारी दुर्गेश राजू को भी निलंबित कर दिया था।
